फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोघट में विकास के लिए 46 लाख रुपये के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे में सुंदरीकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाये जाएंगे
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक में 46 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किये गए। इससे कस्बे में सुंदरीकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाये जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में दीपावली समेत अन्य पर्वों को देखते हुए सभासदों ने विशेष सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था कराने पर जोर दिया। साथ ही समस्त वार्डों के चैनल नाली, स्लैब की मरम्मत, तालाबों की जल निकासी की समुचित व्यवस्था और सुंदरीकरण कार्य कराने, संचारी रोग नियंत्रण, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, रिबोर, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत समेत अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संगीता पंवार और संचालन अधिशाषी अधिकारी मनीष चौधरी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, वार्ड सभासद अमित कुमार, संदीप कुमार, मीनू, इमरान, अंकित पंवार, संगीता, अमित, शाकिर, रेखा, सतेंद्र, रूपा, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें