वेलेंटाइन वीक
जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की खाई कसम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन प्रॉमिस डे रहा। युवाओं ने इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया। युवक-युवतियों ने एक दूसरे से आगे के सफर के लिए वादा किया। जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाने की भी कसमें खाई।
वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन वादा करने और कसमें लेने में बीता। अंकित, दीपक, सुनील, सोनू का मानना है कि कोई वादा करने का यह सटीक दिन है। जबकि कुछ का कहना है कि किसी दिन के मोहताज नहीं होते वादे। कसमें-वादे तो कभी भी कर लिए जाते हैं, हां उन्हें पूरा करने का जज्बा भी होना जरूरी है। कुछ युवा ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपने अभिभावकों से ही प्रॉमिस किया।