फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रही गन्ना किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
कंडेरा गांव में क्रय केंद्र पर गन्ने का उठान न होने से लगा गन्ने का ढेर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चीनी मिल शुरू हुए बीता एक महीना, पर्ची जारी न होने से किसान परेशान
विज्ञापन

केंद्रों से नहीं हो रहा गन्ने का उठान, गेहूं की बुआई की सता रही चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चीनी मिल शुरू होने के एक माह बीतने के बाद भी किसानों की पर्ची जारी नहीं की जा रही है, कुछ क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान नहीं हो रहा है। पर्ची कम आने और गन्ने का उठान न होने के कारण किसानों की फसल खेतों में खड़ी है। फसल की कटाई न होने के कारण किसानों को गेहूं की फसल की बुआई और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। किसान पर्ची और गन्ने का उठान कराने के लिए मिल अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
12 मिलों पर गन्ना सप्लाई करते है जिले के किसान
जिले के किसान बागपत की सहकारी चीनी मिल रमाला, कॉपरेटिव शुगर मिल बागपत और मलकपुर मिल के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ की 12 मिलों पर गन्ने की सप्लाई करते है। गन्ने की तौल के लिए जिले में सभी मिलो के 311 क्रय केंद्र लगाए गए है। बागपत में इस बार गन्ने का रकबा 84 हजार सात सौ 20 हेक्टेअर है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले दस हजार हेक्टेअर अधिक है। इन मिलों पर गन्ने की सप्लाई के लिए एक लाख 29 हजार किसान पंजीकृत है।
विज्ञापन

क्या कहते है किसान
- सरुरपुर कलां के सुभाष नैन का कहना है कि कुछ किसानों की पेड़ी पौध में लगा दी है। पर्ची जारी नहीं होने के कारण किसान मिल के चक्कर लगा रहे है। गांव के क्रय केंद्र पर एक दिन तौल की गई थी, मगर गन्ने का उठान न होने के कारण तौल नहीं हुई है।
-हिसावदा गांव के किसान गौरव मलिक का कहना है कि पर्ची समय पर नहीं मिल रही है। खेतों में गन्ना कटा पड़ा है। गन्ने की तौल न होने के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित होने की चिंता सता रही है। उन्होंने किसानों का समय पर इंडेंट जारी करने की मांग की है।
- अमीनगर सराय के नितिन यादव का कहना है कि पर्ची न आने के कारण गन्ना कोल्हू पर डालने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पर्ची समय पर जारी न होने के कारण किसान परेशान है।
- कंडेरा के किसान योगेंद्र शर्मा का कहना है कि क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान न होने के कारण तौल शुरू नहीं हो रही है। किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। किसानों को गेहूं की बुआई की चिंता सता रही है।
- कंडेरा के राजेंद्र सिंह का कहना है कि समय पर पर्ची जारी न होने के कारण किसानों के सामने गेहूं की बुआई और पशुओं के लिए चारे की समस्या आ रही है। उन्होंने समय पर पर्ची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

सभी चीनी मिलों को केंद्रों पर नियमित तौल कराने के निर्देश दिए गए है। जहां तक पर्ची की समस्या है तो उसका भी समाधान करने के लिए कहा गया है। किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। - अनिल कुमार भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें