- पुजारी समेत परिवार को मंदिर से निकालने की धमकी
फोटो संख्या 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की आवास-विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पुजारी के बेटे अंश त्रिपाठी के साथ शुक्रवार रात कुछ लोगों ने मारपीट की। पुजारी के परिवार को मंदिर से निकालने की धमकी भी दी गई। इस घटना को लेकर शनिवार को मंदिर में बैठक हुई और लोगों ने मारपीट की घटना पर जताया रोष।
अंश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके साथ कॉलोनी के कुछ लोगों ने मारपीट की। साथ ही मंदिर से निकालने की धमकी दी। बताया कि उसके पिता दुर्गा त्रिपाठी करीब 30 साल से मंदिर के पुजारी हैं। अब कुछ लोग दूसरे पुजारी को लाना चाहते हैं। अंश ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं मंदिर परिसर में पुजारी के पक्ष में बैठक हुई और पुजारी को मंदिर में रखने पर सहमति जताई। वहीं पुलिस की मौजूदगी में पुजारी के बेटे और मारपीट करने वालों के बीच समझौता करा दिया गया। पुलिस के अनुसार पुजारी के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए मना करते हुए समझौता होने की बात कही, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।