एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
बागपत के बिनौली के आरिफपुर खेड़ी गांव की विधवा इंद्रा पत्नी स्व. धर्मवीर आरिफपुर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत बीस दिन पूर्व वाजिदपुर गांव की रहने वाली एक युवती घर आई। जिसने उसके पुत्र विनोद को उत्तराखंड के रानीखेत की एक युवती से शादी कराने की बात कहीं।
जिसके बाद उक्त युवती वृद्धा और उसके बेटे को गाड़ी द्वारा रानीखेत ले गई। वहां पर उक्त युवती ने एक अन्य युवती से मिलवाया और हमसे कीमती जेवरात, कपडे़ और 80 हजार रुपये की नगदी ले ली और हमें होटल में बैठाकर दुल्हन लाने की बात कहते हुए वहां से फरार हो गई। कई घंटे तक इंतजार देने के बाद भी उक्त महिला नहीं आई। वहां से लौटने के बाद जब उक्त युवती के घर पर पहुंचे तो उक्त युवती अब मारपीट पर उतारू हो जाती है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।