फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 2257 करोड़ का निवेश जमीन पर लाने की तैयारी

Mon, 12 Feb 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 2257 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को जमीन पर लाने की तैयारी है। इनमें एक हजार करोड़ रुपये का निवेश अमूल का रहेगा तो अन्य कंपनियों का दायरा बढ़ेगा। इसके लिए 48 कंपनियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं इस निवेश के होने से करीब 12 हजार को रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बागपत में 24 जनवरी 2023 को इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, जिसमें 91 उद्यमियों ने 7096 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। तब यह माना जा रहा था कि यह निवेश बढ़कर अधिकतम दस हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। लेकिन उसके बाद भी उद्यमियों ने खूब रुचि दिखाई और वह लगातार निवेश करने के लिए प्रस्ताव देते रहे। जिससे यहां 133 उद्यमियों ने करीब बीस हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव देकर एमओयू जारी कराए।
अब लखनऊ में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कराई जा रही है। जहां सभी जिलों में हुए निवेश प्रस्ताव को जमीन पर उतारने की तैयारी है। बागपत के 48 निवेशकों के प्रस्ताव भी जमीन पर उतारे जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

- अमूल का जल्द शुरू होगा काम, अन्य का बढ़ेगा दायरा
यहां दूध कंपनी अमूल ने भी एक हजार करोड़ का निवेश करने के लिए प्रस्ताव दिया था। अमूल ने सबसे पहले प्लांट लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की। जिसमें उन्होंने 90 बीघा जमीन खरीदी है और उस पर प्लांट लगाने के लिए जल्द शिलान्यास करने की तैयारी है। जबकि अन्य अपनी कंपनियों का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह ही सभी निवेशकों से उद्योग विभाग के अधिकारी बातचीत कर रहे है, जिससे ज्यादा से ज्यादा निवेश को धरातल पर उतारा जा सके।
- 12 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का दावा
जिस तरह से निवेश बढ़ा है, उससे यहां रोजगार की संभावनाएं भी काफी बढ़ी है। यहां अगर 2257 करोड़ का निवेश जल्द होता है तो करीब 12 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही जा रही है। क्योंकि करीब पांच हजार युवाओं को अमूल तो अन्य को अन्य उद्योगों में रोजगार मिल जाएगा। अप्रत्यक्ष रूप से भी काफी लोग इन उद्योगों से जुड़ेंगे।
- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लखनऊ में होने वाली है, जहां जिले के करीब 2257 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर जमीनी स्तर पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिसमें अमूल ने जमीन खरीद ली है तो अन्य अपनी कंपनी का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहे है। - अर्चना तिवारी, जिला उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें