फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम बदलने से चपेट में ले रहीं बीमारयां, आरोग्य मेले में बढ़े मरीज

Mon, 12 Feb 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम का बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। यही कारण है कि जहां जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है, तो आरोग्य मेलों में भी 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे हैं। इनमें भी बुखार के साथ ही खांसी-जुकाम व पेट की बीमारियों के मरीज ज्यादा हैं। जिनका उपचार करने के साथ ही अभी मौसम को देखते हुए अहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

यहां दोपहर में धूप निकलने से तापमान 22 डिग्री के आसपास रहता है तो शाम व सुबह को ठंड रहती है और यहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच रहा है। मगर दिन में धूप निकलने पर लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ ही खानपान में लापरवाही बरतने लगे हैं। जिससे वह बीमारियों की चपेट में पहुंच रहे हैं। वायरल ज्यादा चपेट में ले रहा है तो खांसी-जुकाम व पेट की समस्या भी काफी हो रही है।
इनमें भी विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा समस्या हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण ही जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई है तो आरोग्य मेले में रविवार को 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे। ये आरोग्य मेले 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए थे, जहां अधिकतर वायरल, खांसी, जुकाम, पेट की बीमारी के मरीज पहुंचे। उन सभी का उपचार करने के साथ ही सलाह दी गई कि वह ऐसे मौसम में खानपान और रहन-सहन के मामले में खास ध्यान रखे। ऐसे में फ्रिज का पानी नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन

- ये सावधानी बरतें
- बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है।
- पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- खानपान का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
- ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार बुखार का कारण बन जाता है।
- सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
- सुबह की सैर के साथ-साथ नियमित योग करना चाहिए।
- इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है और दिन में धूप निकल रही है तो सुबह व शाम को ठंड रहती है। ऐसे में लोग लापरवाही शुरू कर देते हैं और वह बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए अभी सावधानी बरते और खानपान का ध्यान भी रखे। किसी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें। - डाॅ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें