फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में कोरोना संक्रमण की चुनौती से निपटने की अभी से तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल और सीएचसी में तैयार कराए जाएंगे 120 बेड के कोविड रिस्पांस वार्ड
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 40 और सीएचसी पर दस-दस बेड के वार्ड बनाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भविष्य में भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। कोरोना संक्रमितों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर कोविड रिस्पांस वार्ड तैयार कराए जाएंगे। विभाग ने वार्ड बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बजट मिलने पर वार्ड बनाने की तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने पर संक्रमितों को बेहतर उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। आपातकालीन परिस्थितियों में संक्रमितों को उपचार देने के लिए जिले में कोविड रिस्पांस वार्ड तैयार कराने की तैयारी है। विभाग की ओर से जिला अस्पताल में 40 और सीएचसी पर दस-दस बेड का वार्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर से जिला अस्पताल, सीएचसी पर उपलब्ध संसाधनों की रिपोर्ट मांगी गई थी। विभाग की ओर से जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी पर कोरोना के उपचार के लिए कोविड रिस्पांस वार्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिला अस्पताल में 40 और सीएचसी पर दस-दस बेड का वार्ड तैयार कराया जाएगा। सीएचसी पर भूमि की कमी अथवा अधिकता होने पर वार्ड में बेड की संख्या घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। शासन से दिशा-निर्देश मिलते ही वार्डों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें