फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में दो डिग्री की गिरावट का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अप्रैल का महीना शहरवासियों का तपा रहा है और मई, जून की गर्मी अप्रैल में ही महसूस होने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 23 अप्रैल से 10 मई के बीच के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। अप्रैल के सात दिन में अब आधी और बारिश के आसार नहीं है। तापमान 40 से 41.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मई में फिर से पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर पश्चिम से गर्म हवा आने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। दोपहर में लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवा के प्रभाव से ऐसा हो रहा है। दोपहर में धूप चुभ रही है। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसकी वजह से रात और दिन में काफी अंतर देखने को मिलेगा। अप्रैल में तापमान में लगातार बढ़ोतरी ही होगी। दो मई के बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। फिलहाल लोगों को धूप में निकलने के समय सावधानी बरतने को कहा है। अधिक गर्मी से हिट स्ट्रोक का खतरा रहता है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि 23 अप्रैल से 10 मई के बीच रहने वाले मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ मई के मौसम को भी प्रभावित करेंगे। वैसे मई भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन मई के दस दिन भी पश्चिमी विक्षोभ तपने नहीं देंगे। उधर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एडीओ कृषि रक्षा नरेश पाल ने बताया कि फिलहाल यह गर्मी बेलवाली फसलों के लिए उचित हैं और इस तापमान में उन्हें नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले एक सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम हवा की रफ्तार
28 अप्रैल 41.5 22 23 किमी प्रति घंटा
29 अप्रैल 40 22 22
30 अप्रैल 40 23 17
एक मई 40 23 14
दो मई 38 23 15
तीन मई 36 23 15
चार मई 36 23 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें