फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: सेना की तैयारी में पसीना बहा रहा युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण काल में भी युवाओं का देशसेवा का जज्बा कम नहीं हुआ है। जहां कोरोना के भय से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं वहीं युवा देश सेवा का जज्बा लेकर सड़क व ग्राउंड पर सुबह-शाम दौड़ लगा रहे हैं। इससे युवाओं में कोरोना से लड़ने की क्षमता भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के ग्राउंड के अलावा फतेहपुर पुटठी, बड़ौली, किशनपुर बिराल, दोघट, बिजरौल सहित कई क्षेत्रों में युवा पढ़ाई के साथ-साथ सेना में सेवा देने का सपना लेकर दौड़ लगा रहे हैं। जब इन युवाओं से बात की गई तो सभी में सेना भर्ती को लेकर हौसला दिखा।
ये बोले युवा--------
- मोहित बिजवाडा का कहना है कि सेना में भर्ती होने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। रोजाना सुबह चार बजे से दौड़ आदि व्यायाम करते हैं। सपना है देश की सेवा करना।
विज्ञापन

- रामफल पुटठी का कहना है कि सरकार की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सावधानियों के साथ हम अभ्यास कर रहे हैं। कोरोना का डर तो है लेकिन भविष्य की चिंता भी है।
- रोहित व शिवम का कहना ह कि अभ्यास के पश्चात सभी अपने घरों में लॉकडाउन का पालन करते हैं। उनका कहना है कि वह पुलिस व सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें