फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति समाज ने कलक्ट्रेट में धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अखंड भारतीय प्रजापति वीर दल के पदाधिकारियों ने प्रजापति समाज को आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे वीर दल के पदाधिकारी ने कहा कि प्रजापति समाज लगातार पिछड़ रहा है। कुम्हार के अधिकांश गड्ढों पर कब्जा है, जिससे समाज के कामगारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रजापति समाज को एससी के आधार पर आरक्षण देकर अत्यंत पिछड़े वर्ग में शामिल करने, कुम्हार गड्ढों को पट्टे में परिवर्तित कर कब्जामुक्त कराने, कुम्हार कला को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण व संरक्षण देने, उच्च शिक्षक संस्थाओं व सरकारी नौकरी में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण लागू करने, समाज को सरकार के जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व देने, परिवार के मुखिया की मृत्यु पर मुआवजा और क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर दल के अध्यक्ष सुरेश चंद रोधिया, जयपाल आर्य, दयाशंकर, रकमपाल, बीरपाल, धर्मपाल, रामपाल, गौरव, मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें