फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे 709बी पर कई किमी गड्डे, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
खेकड़ा के मंसूरपुर गांव के पास हुए गड्ढे - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नेशनल हाईवे 709बी की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास से लोनी में खजूरी पुश्ते तक हालत खराब है और इसमें काफी गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और इन गड्ढों के कारण ही रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए ही कई गांवों के लोग बृहस्पतिवार को एडीएम से मिले। एडीएम ने तुरंत ही एनएचएआई के अधिकारियों को फोन पर नेशनल हाईवे के गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 709बी का ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पुल से शामली तक का निर्माण काफी पहले करा दिया, लेकिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लोनी के खजूरी पुश्ते तक नेशनल हाईवे पर सैकड़ों गड्ढे हैं, इससे इस पर सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं तो वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। उन गड्ढों के कारण परेशानी झेल रहे सुभानपुर के संजय त्यागी, डूंडाहेड़ा के प्रियांशु त्यागी, सांकरौद के मनबीर, खेकड़ा के विपिन शर्मा समेत काफी लोग बृहस्पतिवार को एडीएम से मिले। लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे में गड्ढों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है और उनको जल्द ठीक कराया जाए। एडीएम अमित कुमार ने एनएचएआई के अधिकारियों को फोन पर जल्द ही गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारियों ने जल्द गड्ढे भरवाने का कार्य शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें