फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमैन के घर में लूटपाट

Tue, 23 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में महिला थाने के पास स्थित पोस्टमैन नवीन कुमार के घर में बाइक से आए दो बदमाशों ने महिलाओं को गन प्वाइंट पर लेकर 20 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण लूटकर ले गए। घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


बागपत के गर्ग एंक्लेव निवासी नवीन कुमार मेरठ के गढ़ रोड पर स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर तैनात है। उनका कहना है कि मंगलवार को घर पर उनकी पत्नी आंगनबाड़ी बबीता, बेटी अंजली के अलावा आंगनबाड़ी अनिता व आशा नीलम मौजूद थी।

इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बाइक पर दो अज्ञात बदमाश ने दरवाजे खुलवाए और पूछा कि मकान मालिक कहां पर है ? उसके बाद बदमाश मकान में अंदर घुस गए। बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 20 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। बाद में बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घटना से वहां पर हड़कंप मच गया था। वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में कोतवाली पर घटना की तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें