फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब ओवरफ्लो, किनारे बसे ग्रामीणों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर पुट्ठी गांव में दूसरे दिन भी रही जलभराव की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। फतेहपुर पुट्ठी गांव में लगातार हो रही बरसात से तालाब ओवरफ्लो हो गया। इसके किनारे बने मकानों में करीब दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इसमें फंसी महिलाओं और बच्चों को युवाओं ने सुरक्षित जगह भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो तालाब है, जिन पर अतिक्रमण है। काफी समय से तालाबों की खुदाई व सफाई भी नहीं हुई। दो दिनों से हो रही बरसात के कारण तालाबों के किनारे बसें राममेहर, जयपाल, धर्मवीर, इसामू, याकूब, यासीन, हमीर आदि मकानों मेें दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इन परिवार की बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे फंस गए। सूचना पर बृहस्पतिवार को युवा मोदी आर्मी के जिलाध्यक्ष रवि तोमर के नेतृत्व में युवाओं की टीम मदद के लिए पहुंची और बुजुर्ग महिलाओं सहित बच्चों को कंधे पर उठाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। मदद करने वाले युवाओं में काला, रोहित, रामफल, राहुल आदि शामिल रहे। बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि बरसात के बाद तालाब की खुदाई व सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें