फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल को लिखेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दुबई में बैठकर साइबर ठगों का गिरोह चलाने वाले सरगना मोहित जैन और उसके चार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इंटरपोल को पत्र लिखेगी। इसके साथ ही मोहित जैन समेत पांचों आरोपियों का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बागपत के गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक विजय कुमार से अप्रैल में डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये की ठगी की गई थी। इसमें पुलिस ने साइबर ठग अर्जुन निवासी गाजियाबाद के बाद आरिफ निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत, हर्ष गोयल, ललित, उज्ज्वल गोयल निवासी नेहरू मार्ग बड़ौत, आसिफ, आमिर निवासी बावली मार्ग बड़ौत, तुषार निवासी गांधी मार्ग राम कॉलोनी बड़ौत, विशु तोमर निवासी हिलवाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों ने दुबई से गिरोह का संचालन करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि गिरोह का सरगना मोहित जैन, वकार, फैजान, शुभम कुंडू दुबई में छिपे हुए हैं। गिरोह के सदस्यों ने कोलकाता पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से 1.75 करोड़ रुपये की ठगी के अलावा मऊ, बिहार, तमिलनाडू, दिल्ली के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दुबई में छिपे आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए इंटरपोल को पत्र लिखा जाएगा। इसके अलावा पांचों आरोपियों को रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें