फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़ने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में दूसरे वर्ग के नामजद पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो वर्गों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। इस पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर दूसरे वर्ग के पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

एक गांव में छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो वर्गों के लोगों में तनाव चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी है। इस मामले में छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध दूसरे वर्ग की महिला ने एसपी दफ्तर के सामने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश भी की थी। उधर, पीड़ित पक्ष का आरोप था कि पुलिस ने अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने सोमवार को परिवार सहित गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आनन फानन में गांव पहुंचकर नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी संजय कुमार पलायन करने जैसी बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें