फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया, 14 दुकानदारों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वाले 14 दुकानदारों के चालान भी काटे। इसके चलते दुकानदार खुद ही सामान हटाते नजर आए।
मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी स्टैंड पर दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन जाम भी लगा रहता था। इसे देखते हुए बुधवार को बालैनी पुलिस ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 14 दुकानदारों के चालान काटे। बालैनी इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर 77 हजार रुपये ठगे
दोघट। तमेला गढ़ी निवासी शौकिंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने कॉल कर उसे मोबाइल टावर लगाने का झांसा दिया। उससे 1250 रुपये डलवाकर रजिस्ट्रेशन कराया और फिर 18 हजार 800, 2 हजार 400 और 45000 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पीड़ित का कहना है कि अब 24 हजार रुपये की डिमांड की जा रही है। पीड़ित ने 77 हजार रुपये की ठगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें