बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में दो रिश्तेदारों के बीच मारपीट हो गई गई। किसी ने पुलिस को पथराव की सूचना दे दी। इस पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दोनों को समझाबुझा कर शांत किया।
बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि केतीपुरा मोहल्ले में दो रिश्तेदरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। किसी ने पुलिस को पथराव की सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो मामला पारिवारिक निकला। मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया और एकत्र भीड़ को हटाया। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने की जांच
बागपत। जनपद में छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड ने अलग-अलग स्कूलों में छात्र-छात्राओं को घर जाने के टिप्स बताए। राजकीय कन्या इंटर कालेज में महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को छुट्टी के बाद ग्रुप में घर जाने का तरीका बताया। किसी पर शक होने पर कोतवाली का नंबर दिया।