फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर दादी की पौत्री ने झटका स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटर दादी की पौत्री रूबी ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली (बागपत)। पुणे में चल रही आल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में दादी प्रकाशी की पौत्री रूबी तोमर ने एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते।
महाराष्ट्र के बालेवाड़ी में 13 जनवरी से चल रही 13 वीं आल इंडिया शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जौहड़ी की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर की पौत्री रूबी तोमर ने पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए दस मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में सटीक निशाने लगाते हुए स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। इनमें रामबीर सिंह, प्रमोद कुमार, विनोद तोमर, बबलू प्रधान, जयसिंह, रामकुमार, धीरज सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें