बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक महिला को मारपीट कर अगवा करने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस दौड़ी तो बावली गांव के पास महिला के साथ युवक को धर दबोचा लिया गया। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो पति-पत्नी के बीच विवाद का निकाला। पुलिस ने दोनों का लिखित में समझौता कराकर छोड़ दिया। कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का था, लिखित में दोनों को समझौता कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
बीएसएफ के जवान ने पत्नी से खतरा जताया
बड़ौत। नगर निवासी बीएसएफ के जवान ने बुधवार को कोतवाल रवि रत्न सिंह को फोन किया। बताया पत्नी मेरा व मेरे परिवार का मानसिक उत्पीड़न कर रही है। पत्नी से जान का खतरा बना हुआ है। कभी भी वह अपने भाइयों की मदद से मुझे व मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकती है। कोतवाल ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल ने बताया कि बीएसएफ के जवान के ताऊ ने इस संबंध में तहरीर दी है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।