फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उठाए युवक, छुड़ाने के लिए हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश हत्याकांड में पुलिस ने शक के आधार पर कुछ युवकों को लिया था हिरासत में
विज्ञापन

परिजनों ने बताया बेकसूर, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव के आकाश हत्याकांड को दो दिन बीत चुके है, लेकिन गठित की गई 12 टीमें अभी तक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार को पुलिस ने कुछ युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया तो परिजनों ने उन्हें बेकसूर बताते हुए छोड़ने की मांग की। इसे लेकर पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लुहारी गांव में बुधवार की रात चार राज्य स्तरीय पहलवान आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से उसका दोस्त भरत भी घायल हो गया था। आकाश के चाचा सर्वेश ने अतुल निवासी लुहारी, सुमित व अक्षय निवासीगण खेड़ा हटाना, विशाल निवासी लुहारी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को दो दिन बीत चुके है, लेकिन एसपी द्वारा गठित 12 पुलिस टीमें एक भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार को पुलिस ने शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और युवकों को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की मांग की। इसे लेकर उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। कोतवाल अजय शर्मा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। केवल युवकों से सामान्य रूप से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें