फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़, फायरिंग और पुलिस ने समझौते पर खत्म कराया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़, फायरिंग और पुलिस ने समझौते पर खत्म कराया मामला
विज्ञापन

महिला कुश्ती खिलाड़ियों से बृहस्पतिवार को हुई थी छेड़छाड़
आरोपी युवकों के लिखित मेें माफीनामा देने पर मामला रफा-दफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। तीन महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ बृहस्पतिवार की शाम हुई छेड़छाड़ और विरोध करने पर फायरिंग के मामले को पुलिस ने समझौते पर खत्म करा दिया। आरोपियों युवकों के परिजनों ने शुक्रवार को लिखित में माफीनामा दिया। पुलिस का कहना है कि कोच और आरोपी युवकों के बीच पुराना विवाद था, जिसमें समझौता हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम तीन महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ चार युवकों ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने कोच और खिलाड़ियों पर फायरिंग की थी। सभी ने भाग कर जान बचाई थी। कोच की तहरीर पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को आरोपी युवकों के परिजन कोतवाली पहुंचे। महिला खिलाड़ियों के परिजन भी मौजूद थे। आपसी बातचीत के बाद पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच सुलह हो गई। इस संबंध में जब कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि कोच और आरोपी युवकों के बीच पुराना विवाद था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोई भी पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें