बागपत। बली गांव निवासी विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार के बेटे बीए के छात्र वंश पंवार के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी। उनकी तलाश में हरियाणा समेत कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगे।
बली गांव निवासी विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार निवासी बली के बेटे वंश पंवार साइबर ठगी पर घर से चले गए थे। इसके बाद बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास वंश पंवार का शव पड़ा हुआ मिला था। वंश से साइबर ठगी में नूंह मेवात के साइबर ठगों का नाम सामने आया, जिन्होंने गुजरात और मध्य प्रदेश के बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए थे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि साइबर ठगों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव निवासी किसान बलवीर ने बताया कि नैथला मोड पर टाइल्स फैक्टरी में धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। आरोप लगाया कि चोरों ने धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ली, जिसमें करीब 65 क्विंटल धान लदी हुई थी। इससे किसान को चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।