फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचे 13 गोवंश तस्कर

Thu, 30 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दोघट थाने मंे पकड़ी गई गोवंश लदी गाड़ियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत घट थाने के दाहा गांव में कटान के के दोलिए सात गाड़ियों और एक जुगाड़ में भरकर ले जाए जा रहे 21 गोवंश को पुलिस ने बंधन मुक्त कराया। इस दौरान 13 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गाड़ियों को सीज कर दिया है। गोवंश को चंदायन गौशाला में भिजवाया गया है। 
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव को सूचना मिली कि बरनावा की ओर से गाड़ियों में भरकर भारी संख्या में गोवंश को कटान के लिए ले जाया जा रहा है। पुसार, दाहा, भड़ल में चेकिंग अभियान शुरू कराया गया। दाहा गांव में पुलिस को बरनावा की ओर से गाड़ियां आती दिखाई दी। पुलिस ने पांच महिंद्रा पिकअप, दो छोटा हाथी गाड़ी व एक जुगाड़ को रुकवा लिया।
  इन गाड़ियों में गोवंश भरा था। गाड़ियों से उतरकर तस्कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने 21 गोवंश को बंधन मुक्त कराया और गाड़ियों व गोवंश तस्करों को थाने ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में पुष्पेंद्र पुत्र खिलारी गढ़ी दुल्ला, अब्दुल पुत्र सलीम पिछौकरा, फाजिल पुत्र आबिद, बुल्ला पुत्र खुर्शीद बरनावा, सलीम पुत्र हकीमू शबगा, जोगेंद्र पुत्र प्यारे सिंह बिचपड़ी, खुशी पुत्र सुलेमान, संजीव पुत्र श्याम सिंह बावली, उमर पुत्र शरीफ दाहा, दीनू पुत्र इद्दू शिकारपुर, विनोद पुत्र ब्रहमपाल बड़ौत, राहुल व विकास शेरपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

गोवंश को कटान के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। मुक्त कराए गए सभी गोवंश को चंदायन गौशाला में भेज दिए गया है। पकड़े गए सभी तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व गोवंश तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी तस्करों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी भड़ल पुलिस चौकी पर पुलिस ने डीसीएम से भूसे के नीचे दबे हुए सात गोवंश को छुड़ाया था।
  जिनमें से पांच की मौत हो गई थी और दो को पुलिस ने बचा लिया था। शिव सैनिकों रणवीर और अंकित ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया था कि पुलिस गोवंश तस्करी पर रोक लगाए,  नहीं तो शिव सैनिक स्वयं ही सड़कों पर उतरकर अभियान शुरू करेंगे और सभी गाड़ियों को चेक कर आगे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें