फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में पुलिस का उत्पीड़न बढ़ा : गठीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव और संकल्प पत्र निर्माण समिति के सदस्य सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पुलिस का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन मनमानी करते हुए आए दिन किसी ना किसी निर्दोष व्यक्ति को उठा लेती है और उन पर फर्जी मुकदमे लाद दिए जाते हैं, जोकि गलत है, रालोद इससे बर्दास्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

वे शनिवार को रालोद नेता विश्वास चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बागपत में रहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस उत्पीड़न में अपनी जान गंवाने वाले रंछाड़ गांव के मृतक अक्षय को शोक संवेदनाएं देना भी उचित नहीं समझा। यह बहुत दुखद बात है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस व शासन की घोर निंदा की और कहा कि इस तरह की अवहेलना करने के कारण ही पुलिस बेलगाम हो गई है।
उन्होंने कहा आए दिन पुलिस द्वारा जनता का उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के दौरे से गन्ना किसानों को भी निराशा मिली, किसान समझते रहे कि मुख्यमंत्री के आने से पूरा गन्ना भुगतान मिल जाएगा, लेकिन योगी ने इस पर भी कुछ नहीं कहा जो निराशाजनक है। उन्होंने कहा रालोद ही भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें