फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण पर बुलट चालक का 16 हजार का चालान कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के सहयोग से शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को ध्वनि प्रदूषण करते हुए पकड़ा। उस पर 16 हजार रुपये जुर्माना लगाया। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक दिल्ली निवासी है। सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन में साउंड मीटर एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। यह एप गूगल प्ले पर मौजूद है। इससे कोई भी अपने घर का ध्वनि प्रदूषण भी माप सकता है। इस दौरान ट्रैफिक एसआई नाथीराम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लैब असिस्टेंट भानुप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें