-गोली लगने से दो चोर हुए घायल और दो गिरफ्तार, चोरी हुए उपकरण बरामद
फोटो संख्या 3
बिनौली। शेखपुरा गांव के जंगल में शुक्रवार रात्रि थाना बिनौली पुलिस की नलकूप पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो चोर घायल हुए हैं। पुलिस ने इनके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बिनौली क्षेत्र में नलकूप चोरों ने आतंक मचा रखा था। शेखपुरा, बरनावा, शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल स्थित नलकूपों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चोरों को पड़कने में जुटी थी। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग शेखपुरा के जंगल में घूम रहे हैं। सूचना पर वे पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। इंस्पेक्टर ने बताया की मुठभेड़ में नलकूप पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अब्दुल, हारुन निवासी खिवाई के पैर में गोली लगने के चलते घायल हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान इनके दो अन्य साथी भी गिरफ्तार किए हैं, जिनसे नलकूपों से चोरी हुए उपकरण भी बरामद हुए। पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है।