फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निपुण परीक्षा में 31 प्रतिशत छात्रों को मिला ए प्लस ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूलों में कमजोर बच्चों को निपुण बनाने के लिए दिया जाएगा अधिक ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने निपुण परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षा में जिले के 31 प्रतिशत छात्रों को ए प्लस ग्रेड, जबकि छह प्रतिशत बच्चों को डी और 13 प्रतिशत बच्चों को ई ग्रेड मिला है। अब स्कूलों में कम ग्रेड पाने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देकर निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का शैक्षिक आंकलन करने के लिए निपुण परीक्षा कराई गई थी। छात्र-छात्राओं ने ओएमआर सीट पर परीक्षा दी थी। परीक्षा का उद्देश्य स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के शिक्षा के स्तर की जांच करना था। शासन ने परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में जिले के 31.39 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ए प्लस ग्रेड, 15.40 प्रतिशत छात्रों को ए ग्रेड, 21.81 प्रतिशत छात्रों को बी ग्रेड, 12.18 छात्र-छात्राओं को सी ग्रेड, 5.01 छात्रों को डी ग्रेड और 13.13 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ई ग्रेड मिला है। स्कूलों में कम ग्रेड पाने वाले छात्रों को निपुण बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें