विक्रांत हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ, दबिश जारी
बड़ौत (बागपत)। पांडव नगर में विक्रांत की हत्या के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और न ही कोई आरोपी अभी गिरफ्तार हुआ है।
बुधवार रात पांडव नगर में विक्रांत पुत्र कृष्णपाल जो मूलभूत से भोरा खुर्द जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने मकान के बाहर बैठक मेेें सो रहा था। इस मामले में पिता कृष्णपाल ने पांच लोगों को नामजद कराया था। उन्होंने बताया कि मकान पर कब्जा करने की नीयत से उसके बेटे की हत्या की गई है। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उनके पकड़े जाने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग सकेगा।
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
विक्रांत की हत्या के मामले में बाहर घूमते हुए दो लोगों की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक युवक साइकिल से आया और मृतक व एक अन्य व्यक्ति बाद में आया है, अब पुलिस वीडियो वायरल के आधार पर ही हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि यह वीडियो पांडव नगर में घर के बाहर लगे कैमरे की है, जिसकी जांच की जा रही है।