फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक सवार युवकों पर ताना तमंचा, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर में नेहरू मार्ग पर हुई घटना में हवाई फयरिंग भी की गई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में नेहरू मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार तीन युवकों को दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही हवाई फायर करते हुए भाग निकले। यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बड़का निवासी आनंद कुमार रविवार रात बाइक से बड़ौत किसी काम से आया हुआ था। उसके साथ बाइक पर उसका चचेरे भाई सुमित, उसका साथी सौरभ भी था। जब वह लौट रहे थे तो नेहरू रोड पर मीरापुर रजबहे के पुल के पास दूसरी बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे निकालकर उन पर तान दिया। साथ ही गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें