बागपत। फ्लाइंग सिख के नाम से ख्याति प्राप्त भूतपूर्व एथलीट मिल्खा सिंह ने ब्लैक मनी पर पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन िकया है। उन्होंने कहा िक ब्लैक मनी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला बिल्कुल सही है। आने वाले दिनों में इसका लाभ देखने को मिलेगा। कहा कि उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री से मोदी तक सब देखें है और सभी से मिला भी हूं, लेकिन प्रधानमंत्री का ब्लैक मनी का लेकर उठाया गया कदम बेहद सराहनीय है।
उधर, उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में बातों से पदक नहीं मिलते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टोक्यो और उससे आगे होने वाले ओलंपिक खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने के बयान पर उन्होंने यह बात कही। ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौर को उन्होंने खेलमंत्री बनाने का तर्क भी दिया।
रविवार को इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा पहुंचे मिल्खा सिंह ने बच्चों के बीच अपने अनुभव साझा किए। साथ ही अच्छे एथलीट उभरकर नहीं आने पर भी चिंता जाहिर की। वह बोले कि ट्रैक छोड़े करीब 60 साल हो गए हैं, लेकिन देश में अब तक न तो कोई दूसरा मिल्खा देखने को मिला और न ही पीटी उषा। रियो ओलंपिक में दो पदक मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था वर्ष 2020 में टोक्यो के ओलंपिक में भारत के सबसे अधिक मेडल होंगे।
मिल्खा ने प्रधानमंत्री के बयान पर कहा कि सिर्फ बातों से पदक मिलने वाले नहीं है। इसके लिए हार्डवर्क करने की जरूरत होती है। सबसे पहले तो खिलाड़ी, कोच और एसोसिएशन ही मजबूत होनी चाहिए। सरकार में शामिल राज्यवर्धन सिंह राठौर को खेल मंत्री बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वह जानते हैं कि ओलंपिक तक जाने में कितनी मुसीबतें होती है और किस तरह पदक मिलते हैं।
लडने में क्या रखा है, दोस्ती का हाथ बढ़ाओ
बागपत। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि सब जमीन से जुड़े हैं। पहले पायदान से आगे बढ़े। प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि वह दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं, इसलिए अच्छे हैं। चीन, पाकिस्तान से लेकर सबके सामने उन्होंने दोस्ती का हाथ बढ़ाया। लड़ने में क्या रखा है, कभी उनके सैनिक मरते हैं और कभी हमारे। अब लड़ाई बंदूक की नहीं, बम की हो गई है।