खेकड़ा। क्षेत्र के नूरपुर गांव में परिवार के एक व्यक्ति के प्लाट की निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। उन्होंने प्लाट मालिक से मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी तेजराम परिजनों संग बुधवार को कोतवाली पहुंचा। बताया कि वह प्लाट की चहारदीवारी करा रहा है। परिवार के ही दो-तीन लोगों ने बुधवार को उसके प्लाट की दीवार गिरा दी। तेजराम ने इसका विरोध जताया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद