बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में शनिवार को पर्यावरण और सामाजिक अनुसंधान संगठन का वार्षिकोत्सव मनाया गया। जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया।
वहां सुरेश, मुकेश चौधरी, प्रवीण, पुनीत, यशपाली देवी को पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम योगदान देने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों से आए 36 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम सिंह वर्मा व संचालन देवेन्द्र फोगाट ने किया।
इस दौरान संजय राणा, देशवीर नैन, डॉ. सतेंद्र तोमर, राजेंद्र आर्य, ओमप्रकाश मलिक, ओंकार तोमर, शिवानी, कार्तिक, तुलसी, राशि गुप्ता, रौनक तोमर, पलक त्यागी, राखी तोमर आदि शामिल रहे।