फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों व कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्र वंदना चौक से कैंडल मार्च निकाला और आंदोलन में शहीद हुए शिक्षक डॉ. रामाशीष सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अटेवा संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों व कर्मचारियों का हक है और पेंशन ही उनके बुढ़ापे का सहारा है। प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए, ताकि उनका बुढ़ापा आराम से गुजर सकें। महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें हक तक नहीं दिया जा रहा। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कहा कि वर्ष 2016 में विधानसभा का घेराव के दौरान लाठीचार्ज में डॉ. रामाशीष सिंह शहीद हो गए थे और हर वर्ष शिक्षक व कर्मचारी कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला संरक्षक डॉ. सत्यपाल राणा, डॉ. राधेश्याम सिंह, प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, अजयवीर सिंह, चट्टान सोनकर, हरिओम शर्मा, अनुराधा मलिक, दीपक सिन्हा, लक्ष्मी यादव, नरेंद्रपाल सिंह, कोमल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें