हमारी नदियां, हमारा जीवन के तहत स्कूल व कॉलेजों में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हमारी नदियां हमारा जीवन (गंगा उत्सव) के तहत नगर और देहात क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को नदियों के संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
माउंट लिटरा स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सुभाष सिंह, डीएफओ डॉ. हेमंत कुमार सेठ, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय कुमार व वन रक्षक मोहित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थापक हंसकुमार जैन ने छात्र-छात्राओं को नदियों के संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। राजकीय हाई स्कूल फतेहपुर पुट्ठी में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम, कक्षा नौ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मेघा तथा अंशिका प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा रेखा सिंह ने गंगा के निर्मल जल की महत्ता को समझने और प्रदूषित ना करने का संदेश दिया। दीया सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा नौ के विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की छात्राओं की रंगोली उत्कृष्ट रही। कार्यक्रम में श्रेया, खुशी, साक्षी, शिवानी, मेघा, अंशिका, रिया, एसआई रामकिशन शर्मा, रविंद्र सैनी, गीतांजलि, रुचि खारी, गरिमा, अरीबा, अंकुश, अक्षय, मनीष, रोहित, सुमित, निशा का योगदान रहा।