फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताव मुक्त जीवन शैली उत्तम -रवि शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। एससी बोस विद्यापीठ में मंगलवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार अभियान यात्रा के तहत यज्ञ एवं भजन के माध्यम से बच्चों को उपदेश किए गए।
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने कहा कि तनाव मुक्त जीवन शैली उत्तम होती है। इससे आयु बढ़ जाती है तथा अन्य हानियां नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि व्यर्थ की चिंता न करें। दूसरों से आशा और अपने मन में इच्छाएं कम रखें। झूठ, छल ,कपट, धोखा, बेईमानी, अन्याय, शोषण आदि पाप कर्मों से बचें। खाली न बैठें। ऐसे अन्य उपायों से आप तनाव से बच सकते हैं और तनाव मुक्त होकर आनंद से जीवन जी सकते हैं। आचार्य धर्मवीर आर्य ने भजनों के माध्यम से बच्चों से आह्वान किया कि जीवन में कभी बुराइयों को नहीं अपनाना चाहिए। यहां रामपाल सिंह तोमर, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, कर्मवीर आर्य, सुधीर चिकारा, अरुण शर्मा, रवींद्र, शिवकुमार, किरण, नीतू, यशवीर, सुशील, रूबी, प्रिया, निधि, शिल्पा, मंजू, नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें