फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा दो से कक्षा पांच तक के बच्चों की 100 मीटर की दौड़, जर्सी दौड़, चम्मच में नींबू दौड़, लंगडी टांग की दौड़, तीन टांग की दौड़ कराई गई। कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों ने 200 मीटर दौड़, रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़ में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने बताया कि कक्षा दो की सादी दौड़ में सिया, झण्डी दौड़ में कशिश, कक्षा तीन ए की नीबू रेस में आंचल गुप्ता, कक्षा तीन बी की जर्सी दौड़ में मोहित, कक्षा चार की ब्लून रेस में कुलदीप, कक्षा पांच ए की तीन टॉग की दौड़ में अमन कश्यप, कक्षा छह की कंगारू रेस में रिहान, कक्षा सात की 200 मीटर रेस में गरिमा व कक्षा आठ की बोरी दौड़ में विशाल प्रथम रहे। मेधावियों को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रबंधक राकेश कुमार जैन, सचिव धनेंद्र जैन, अध्यक्ष धनकुमार जैन, प्रधानाचार्या ममता शमा शोभा जैन, नीशू सैनी, शिखा जैन, निशि जैन, दीप्ति जैन, कविता जैन, सोनल जैन, आंचल जैन, पलकी जैन, श्रुति, कोमल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें