बड़ौत। गोवा में संपन्न हुई सीनियर नेशनल किक बाक्सिंग चैम्पयनशिप में बागपत के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। जनपद पहुंचने पर खिलाड़ियोें को सम्मानित किया जाएगा।
कोच सौरभ नैन ने बताया कि गोवा के इनडोर स्टेडियम में 24 से 28 जुलाई तक यह चैंपियनशिप आयोजित हुई। 60 किग्रा भार वर्ग में मुनसरीन ने स्वर्ण पदक, एफसी वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में मोनी ने सिल्वर, एफसी के 86 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा शुभम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जनपद में पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खुशी मनाने वालों में अध्यक्ष मनोज तोमर, सचिन, राजवीर, मैनपाल आदि मौजूद है।