फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाव को स्वीकार कर अभय कर देते हैं भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
-अग्रसेन भवन में चातुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव महापुराण कथा सुनाते हुए बोले सत्यदेव महाराज
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। दंडी स्वामी सत्यदेव आश्रम महाराज ने कहा कि जो भी भगवान शिव शंकर की पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
सत्यदेव महाराज सोमवार को अग्रसेन भवन में चातुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव महापुराण कथा सुना रहे थे। शिव महापुराण कथा का प्रारंभ पूजन कर राजेंद्र शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ने किया। शिव महापुराण कथा सुनाते हुए दंडी स्वामी ने बताया कि भगवान शंकर मनुष्य द्वारा जाने-अनजाने में अर्पित किए जाने वाले बेलपत्र, फूल, फल, जल, भांग को स्वीकार कर लेते हैं। इसीलिए शिव को भोलेनाथ कहते हैं, जिस प्रकार अग्नि शरीर को जला सकती है, उसके अंदर स्थित विकारों को नहीं विकारों को नष्ट करने के लिए भगवान का चिंतन, मनन आवश्यक है। कथा के समापन पर शिव महापुराण और भगवान शंकर की आरती की गई।
इस अवसर पर डॉ़ दीपक गौतम, मणिकांत, रामगोपाल गुप्ता, सचिन, हरिशंकर, राजेश, सुनीता, राखी, मीनाक्षी, गुड्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें