फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वादी की गवाही टली, कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को एक दिन के लिए बागपत जेल भेजा

विज्ञापन
ज्ञानेंद्र ढाका को पेशी के लिए बागपत कोर्ट ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
अदालत से:
विज्ञापन

- ललितपुर जेल से गैंगस्टर के मुकदमे में न्यायालय में किया गया था तलब, प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में गवाही के लिए बृहस्पतिवार का दिन नियत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायालय में बुधवार को भी प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में वादी नवीन ढाका की गवाही टल गई। इसमें अब बृहस्पतिवार का दिन नियत किया गया है। उधर, ललितपुर जेल से पेशी पर लाए गए कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को एक दिन के लिए बागपत जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
ढिकौली गांव के प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में ललितपुर जेल में बंद कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को गैंगस्टर के मुकदमे में न्यायालय में तलब किया गया। साथ ही हत्याकांड में वादी नवीन ढाका की गवाही का भी दिन नियत किया गया था। इसके चलते चांदीनगर पुलिस कड़ी सुरक्षा में गवाह नवीन ढाका को लेकर कचहरी पहुंची। जिला एवं सत्र न्यायालय में गवाही नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार का दिन नियत किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को ललितपुर जेल भेजने के बजाय एक दिन के लिए बागपत जेल में रखने के आदेश दिए। उधर, कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को गैंगस्टर के मुकदमे में न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी मांगने और धमकी देने के मुकदमे में रिमांड मंजूर
ललितपुर जेल से प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड के गवाह नवीन ढाका, ढिकौली प्रधान संदीप ढाका और प्रधान पद के उम्मीदवार पूर्व सैनिक तरुण को फोन पर धमकी देने और रंगदारी देने के तीन मुकदमों में भी सुनवाई हुई। इसमें न्यायाधीश ने तीनों मुकदमों में रिमांड मंजूर कर लिया।

ज्ञानेंद्र ढाका को पेशी के लिए बागपत कोर्ट ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें