दोघट। कस्बा टीकरी में सफाई कर्मचारी के साथ बीती छह दिसंबर को मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज सफाईकर्मियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह कस्बा टीकरी में नगर पंचायत के सफाईकर्मी कस्बे में सफाई कर रहा था। कस्बे के ही दो युवकों ने सफाई को लेकर उससे मारपीट कर दी थी। सफाई कर्मचारी ने दोघट थाने में युवकों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी। युवकों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में मंगलवार को सफाईकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। धरना देने वालों में सत्यवीर सिंह, यशवीर सिंह, राजीव, दीपक, सचिन, अमित कुमार, रोहित कुमार, आजाद, सतीश, रविकांत, राममेहर, कृष्णपाल, शोराज आदि मौजूद रहे हैं।