फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनाथ विधान करने से सुख समृद्धि आती है: पारस शास्त्री

विज्ञापन
बिनौली के श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में शांतिनाथ विधान में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिनौली। बिनौली के श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में रविवार को जैन आर्यिका विकक्षा माता, ज्ञाता माता, ज्ञप्तज्ञ माता के सानिध्य में शांतिनाथ विधान हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर में पंडित पारस शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम भगवान नेमिनाथ की पूजा की। पंडित पारस शास्त्री ने कहा कि शांतिनाथ विधान जैन धर्म की एक महत्वपूर्ण धार्मिक क्रिया है। यह विधान सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता हैं। शांतिनाथ विधान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं और घर में सुख-शांति स्थापित होती हैं। विधान में अनुज जैन, अंकुर जैन, उषा जैन, रुचि जैन, छवि जैन, वंश जैन, भव्य जैन, सत्यप्रकाश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें