दोघट। गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट बंद करने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि कट बंद किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने बताया कि एनएचएआई के कर्मचारियों ने कट पर मिट्टी डालकर बंद करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने के बाद लोगों ने धरना दिया और उन्होंने मिट्टी को समतल कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग कट को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे, क्योंकि इससे क्षेत्र के काफी लोग जुड़े हुए हैं। वह पहले भी कई बार कट को बंद नहीं करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अफसर कट को बंद करना चाहते हैं। यदि कट बंद हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रवेंद्र मुखिया, सौरभ, रामकुमार, ओम सिंह, आजाद राठी, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, चमन सिंह, पप्पू राठी आदि मौजूद रहे।