फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस ने रोहतक जेल में हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी प्रिंस के बयान दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शामली जिले के हिस्ट्रीशीटर विक्की हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के मुख्य आरोपी प्रिंस मलिक के बयान रोहतक जेल में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उससे गहन पूछताछ की है।
विज्ञापन


10 मार्च की रात दोघट के एक फार्म हाउस में विवेक उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्की शामली की पूर्व प्रधान बबली के पति थे। इस मामले में पूर्व प्रधान बबली ने गांव के रजत मलिक, प्रिंस मलिक, प्रिंस की मां सुनीता और ताऊ लोकेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल कई अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य हत्यारोपी प्रिंस मलिक, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, उसे रोहतक में पकड़ा गया था। हरियाणा पुलिस उसे बी वारंट पर न्यायालय लेकर पहुंची थी, जिसके बाद उसे रोहतक जेल में बंद कर दिया गया। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि प्रिंस मलिक के बयान रोहतक जेल में दर्ज कर लिए गए हैं। इन बयानों और जांच के आधार पर जल्द ही आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें