फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से कांप गए लोग, दिन का पारा 4.5 डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
बागपत में कोहरे व सर्द हवा के बीच कालेज से आती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ गई है ठंडक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मौसम के सर्द मिजाज से लोग कांप गए। ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान 4.5 डिग्री नीचे चला गया, जिससे सर्दी बढ़ गई। बुधवार को दिन का तापमान 14.3 डिग्री रहा। रात में पाला भी पड़ा। सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
मंगलवार को दिन का तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बुधवार को तापमान 14.3 डिग्री तक गिर गया। सुबह से ही सर्द हवाओं के प्रकोप ने लोगों को कंपकंपा दिया। करीब पांच से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बही। दिन में भी लोग अलाव के सहारे रहे। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से खेतों में पाला पड़ा नजर आया।
विज्ञापन

सड़कों और बाजार पर दिखा ठंड का असर
बागपत। ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या प्रभावित हुई। बुधवार को दिन में सड़कों पर दुपहिया वाहन कम नजर आए। शाम के समय भी वाहन कम रहे। बाजार में सर्दी के कारण ग्राहकों की संख्या कम रही। व्यापारी संजय रूहैला का कहना है कि सर्दी के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही है।
खाली पेट न रहें और बच्चों-बुजुर्गों का रखें ख्याल
बागपत। डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों का प्रयोग करें। खाली पेट अधिक देर तक नहीं रहें। बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। पीने में गुनगुने पानी का प्रयोग करने से भी ठंड से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

आग जलाकर हाथ तापते रहे व्यापारी
फोटो नंबर 30केएआर 1
खेकड़ा। कड़ाके की सर्दी के चलते नगर के लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव जला रहे है। बाजार में व्यापारी और आमजन आग जलाकर हाथ तापते नजर आए। नगर के बाजार, गली मोहल्लों में दिन भर अलाव जलाकर लोग हाथ तापते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें