फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर, नए साल का जश्न भी रहेगा फीका

विज्ञापन
बागपत में नववर्ष के चलते गिफ्ट सेंटर से खिलौने पसंद करते बच्चें - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
हिल स्टेशनों के लिए नहीं हुई बुकिंग, घरों में ही पार्टियों की तैयारी
विज्ञापन

होटल-रेस्टोरेंट आदि में पार्टी के लिए प्रशासन से लेनी होगी अनुमति
अभी तक किसी ने भी जश्न की अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार नए साल का जश्न भी फीका रहेगा। हर साल न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए पहाड़ों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने वालों ने इस बार घराें में ही पार्टी करने का मूड बनाया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टूर ट्रैवल्स एजेंसी संचालकों के यहां पहाड़ों की सैर पर जाने वालों की बुकिंग ना के बराबर है। होटल और रेस्टोरेंट में पार्टी करने के लिए पुलिस और प्रशासन की अनुमति लेनी होगी और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। पुलिस तैनात की जाएगी। यही वजह है कि अभी तक एक भी व्यक्ति ने जश्न की अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया है।
बाजार में रौनक, घरों में धूम धड़ाके की तैयारी
बागपत। नए साल का जश्न सब अपने तरीके से मना रहे हैं। बाजार में उपहार सजे हैं। फिटनेस बैंड, आकर्षक ज्वैलरी, टेडी बियर समेत अन्य उपहार दुकानों पर सज गए हैं। म्यूजिक वाले ग्रीटिंग कार्ड युवाओं की पसंद रहे। लोग भी उत्साहित है। अपने-अपने अंदाज में पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारियां जिलेभर में की गई हैं। घरों पर ही सीमित दायरे में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

युवाओं का हरियाणा की ओर रुख
बागपत। उत्तराखंड में रोक के बाद हरियाणा युवाओं की पहली पसंद बना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद में पार्टियों में शामिल होंगे, सोनीपत में परिवार के साथ भोजन के कार्यक्रम तय किए गए हैं। दिल्ली की पार्टियों में जश्न मनाया जाएगा।
क्या बोले ट्रैवल एजेंसी संचालक
बड़ौत। ट्रैवल एजेंसी संचालक प्रवीण पंवार का कहना है कि हर बार नए साल पर अच्छी बुंकिग होती थी, लेकिन इस बार ना के बराबर बकिंग हुई है। बुकिंग से अच्छी इनकम हो जाती थी, लेकिन इस बार घाटा उठाना पड़ रहा है। पवन मान ने बताया कि नए साल पर लोग उत्साह के साथ देहरादून, नैनीताल, मसूरी, कुल्लू मनाली के लिए बुकिंग करते थे, लेकिन इस बार अभी तक एक भी बुकिंग नहीं आई। जिस कारण बसों की किस्त, इंश्योरेंस व टैक्स भी जेब से ही देना पड़ रहा है।
ऐसे मिलेगी अनुमति
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि पुलिस-प्रशासन को जानकारी दिए बगैर कार्यक्रम नहीं होंगे। अनुमति के समय ही आयोजक को अनुमानित संख्या भी बतानी होगी। संबंधित तहसील के एसडीएम से मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देनी होगी, ताकि निगरानी की जा सके। एसडीएम सदर अनुभव सिंह का कहना है कि नए साल के कार्यक्रम की अनुमति अनिवार्य रहेगी। कोविड 19 को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अभी तक कोई भी व्यक्ति अनुमति लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

आज पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि नववर्ष पर जिले में कानून व्यवस्था का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलेगा। दिन में ही आरआरएफ और पुलिस की टीम चेकिंग करेगी, इसके बाद रात के समय दुपहिया और चौपहिया वाहनों की चेकिंग होगी। किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
जश्न में बरतनी होगी यह एहतियात
- नए साल के कार्यक्रम के आयोजक का तैयार होगा ब्योरा।
- कोविड प्रोटोकॉल और गाइडलाइन का करना होगा पूरा पालन।
- आयोजन स्थल की क्षमता से आधे लोग ही हो सकेंगे शामिल।
- खुले स्थान के लिए क्षेत्रफल के 40 प्रतिशत के मानक पर होगा कार्यक्रम।
- मास्क, सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइज की करनी होगी व्यवस्था।
- जिस जगह होगा कार्यक्रम, वहां पर पेट्रोलिंग करेगी पुलिस।
- ड्रोन कैमरे से निगरानी और मास्क नहीं लगाने वालों पर होगी कार्रवाई।
- खुफिया विभाग को पूरी तरह निगरानी के लिए किया जाएगा मुस्तैद।
- होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर रहेगी निगरानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें