फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में पासबुक की एंट्री कराने दौड़ पड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि व बचत खातों में गबन का मामला सामने आने के बाद बनी स्थिति
विज्ञापन

डाकघरों में पूरे दिन एंट्री कराने के लिए उमड़ी रही खाताधारकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल गांव के डाकघर में सुकन्या समृद्धि और बचत खातों में गबन का मामला उजागर होने के बाद खाताधारकों में हड़कंप मच गया। बुधवार को खाताधारक डाकघरों में अपनी-अपनी पासबुक लेकर पहुंचे गए और उनकी एंट्री कराई। डाकघरों में पासबुक की एंट्री कराने को लेकर खाताधारकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

बिजरौल गांव के डाकघर मेें सुकन्या समृद्धि और बचत खातों में तकरीबन 18.50 लाख के गबन के मामले में सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत अजय जैन की ओर से डाकपाल देवेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके है। मामला उजागर होने के बाद बुधवार को नगर सहित बिजरौल और अन्य डाकघरों में खाताधारक अपनी-अपनी पासबुक लेकर एंट्री कराने के लिए पहुंचे। पूरे दिन डाकघरों में खाताधारकों की भीड़ उमड़ी रही। प्रधान डाकघर पर तैनात पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि दो दिन से पासबुक की एंट्री कराने और अपने-अपने खातों की जानकारी लेने के लिए खाताधारकों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें