फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। प्लाॅट पर कब्जा करने के विरोध में लुहारा के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
लुहारा की रहने वाली मुन्नी व रूपा ने बताया कि उन्होंने 2016 में एक प्लॉट खरीदा था, जिसका बैनामा भी उनके पास है। आरोप है कि शेरपुर गांव के कई लोग जबरन प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट की धमकी देते हैं और परेशान कर रहे हैं। पीड़ित महिलाओं के पक्ष में गांव के अन्य लोग भी शिकायत दर्ज कराने के लिए तहसील में पहुंचे। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने राजस्व टीम से जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बिमलेश, सीमा, दीपक, अजय, राहुल आदि उपस्थित रहे।