-17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू, 10 हजार 417 विद्यार्थी देंगे सीबीएसई की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड ने परीक्षा को देखते हुए पहले ही केंद्र निर्धारित कर दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
जिले में सीबीएसई बोर्ड के 64 स्कूल हैं। बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा की तारीख फाइनल होने के बाद केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। इन स्कूलों में 10वीं में 5770 और 12वीं में 4647 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत, सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा, गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा, कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा, जेपी एकेडमी खेकड़ा, जोहर पब्लिक स्कूल बड़ौत, केंद्रीय विद्यालय बावली, जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत, ग्रोेवेल बड़ौत, लार्ड महावीर पब्लिक स्कूल गुराना, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल बड़ौत में परीक्षा कराई जाएगी ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। जिला कोऑर्डिनेटर प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है और जल्द ही केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी जाएगी ताकि वह आराम से परीक्षा दे सकें।