फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंदिर में जैन समाज के लोगों ने प्रतिमाओं का किया मंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो नंबर 17केएआर 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का लोंग के पाऊडर और प्रासुक जल से मंजन किया। इसके बाद स्वच्छ जल से प्रतिमा को साफ किया। इसके उपरांत प्रतिमाओं के मंजन किए हुए जल को सूखे स्थान पर विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर श्रीजी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि दस लक्षण पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का खासा उत्साह है। दस लक्षण पर्व 19 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेंगे। दस लक्षण पर्व के चलते मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम श्रीजी की पूजा और विधान का आयोजन होगा। श्रद्धालु दस दिन तक सुबह शाम श्रीजी की विशेष पूजा करेंगे। श्रद्धालु पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान सुमेर जैन, अजेश जैन, नरेश जैन, महेश जैन, अंकुश जैन, कमल जैन, मुनील जैन, विकास जैन, योगेंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें